लटेरी: मदन खेड़ी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट
Lateri, Vidisha | Feb 28, 2024 मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मदन खेड़ी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बुधवार को मुरवास थाने से मिली जानकारी के अनुसार मदन खेड़ी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों द्वारा युवक से मारपीट की गई है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।