लटेरी: लटेरी वन विकास निगम की रेंजर कृष्णा वर्मा निलंबित, बंदी बनाने का आरोप लगाने वाली महिला रेंजर पर बड़ी कार्रवाई
Lateri, Vidisha | Feb 27, 2024 लटेरी की वन विकास निगम की रेंजर कृष्णा वर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कृष्णा वर्मा को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कृष्णा वर्मा ने फर्जी मज़दूरो द्वारा विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से बंदी बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।