टिमरनी: टिमरनी पुलिस की बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
Timarni, Harda | Jul 9, 2026 आज 9 जुलाई 4:30 बजे टिमरनी पुलिस ने घरों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद की गई है। पहली घटना 11 जनवरी की है, जब ग्राम गोगिया निवासी गौरा बाई बिल्लौरे के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी, चांदी का कंदोरा और पायल चोरी कर ली गई थी।