ओगणा में युवती पति व 3 बच्चों को छोड़कर भागी, पिता ने जिंदा बेटी का किया मृत्युभोज उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में एक युवती पति और तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई और उससे शादी कर ली। पुलिस द्वारा परिजनों से मिलवाने के बावजूद युवती ने माता-पिता और बच्चों को पहचानने से इनकार कर दिया।