सहारनपुर: 75 हजार सपनों की राह बनी सहारनपुर यातायात पुलिस, तीन दिन तक शहर की सड़कें जाममुक्त रहीं
सफलता केवल परीक्षा कक्ष में नहीं लिखी जाती, बल्कि उन रास्तों पर भी तय होती है जो युवाओं को उनके सपनों तक पहुंचाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर भी ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी लिखी गई, गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिसके केंद्र में थे यातायात प्रभारी अमित तोमर और उनकी समर्पित टीम।