माडा: एनसीएल में महिला कर्मियों को समर्पित "पंख प्रसार" कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में महिला कर्मियों के शारीरिक व मानसिक विकास को समर्पित खेल कूद कार्यक्रम "पंख प्रसार" का सिंगरौली स्टेडियम में आयोजन किया गया इस दौरान महिला कर्मियों की फिटनेस एवं खेल कूद संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक श्री शफदर खान ने किया।