माडा: मतदान केन्द्रों में मतदान तिथि का अनिवार्य रूप से उल्लेख करने के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
निर्वाचन आयोग द्वारा सीधी संसदीय क्षेत्र के लिए लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने सभी सहायक रिटर्निंग आफिसरों को मतदान केन्द्र के वाहर आवश्यक जानकारिया प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा है कि सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की तिथि 19 अप्रैल का उल्लेख अवश्य करे।