जयपुर: रामनगरिया थाना और डीएसटी पूर्व ने ऑपरेशन आग के तहत 1 अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की
Jaipur, Jaipur | May 5, 2026 डीएसटी जयपुर पूर्व व थाना रामनगरिया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन आग के तहत 1 अवैध देशी पिस्टल जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आदतन अपराधी ओमप्रकाश सैनी उर्फ़ लहरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अलवर का रहने वाला है फिलहाल वह श्याम नगर थाना इलाके में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले जयपुर में दर्ज है।