छतरपुर नगर: पेप्सी लेने जा रहे युवक पर कांच की बोतल से हमला, आंख के ऊपर आई चोट, जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बृजपुरा में एक युवक पर कांच की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।घायल रोहन पटेल निवासी ग्राम बृजपुरा के चाचा संदीप पटेल ने बताया कि रोहन अपने घर पर मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। आज 22 मई शाम करीब 5:00 बजे वह गांव में पेप्सी लेने जा रहा था।