कर्वी: मध्य प्रदेश के गुप्त गोदावरी में गृह कलह से तंग आकर 6 माह की गर्भवती महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र के गुप्त गोदावरी में आज शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे जहरीला पदार्थ खाने से 26 वर्षीया महिला दीपिका पटेल की हालत बिगड़ गई। दीपिका 6 माह की गर्भवती थी, और गृह कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया ,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसको परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।