मखदुमपुर: टेहटा में एक ही रात दो मकानों में चोरी
टेहटा थाना क्षेत्र के मठ पर गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात चोरों ने मिथिलेश प्रसाद और उदय प्रसाद के घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने एक घर की खिड़की तो दूसरे घर का मुख्य गेट तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार के दिन 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन नही मिला है।