बौंसी: पाठक पुल के पास गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक और उप चालक बाल-बाल बचे
Bausi, Banka | May 3, 2025 बौंसी-दुमका मुख्य मार्ग स्थित पाठक पुल समीप एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गयी। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। दुर्घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये। ट्रक चालक नवादा निवासी भरत यादव ने बताया कि वह रामपुर हाट से गिट्टी लेकर नवादा जा रहे थे, इसी दौरान सड़क पर अचानक मवेशी दौड़ गया, जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया