बौंसी: जंगली मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर जब्त किया, चालक गिरफ्तार
Bausi, Banka | May 2, 2025 बंधुआकुरावा पुलिस ने जंगली मोड़ समीप से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जंगली मोड़ से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर चालक हरदिया निवासी निजाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध उत्खनन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।