चांदपुर: नगीना में शिव भक्तों द्वारा सनी चौधरी के साथ की गई मारपीट के मामले में शिवसेना ने की पहल
बिजनौर में विगत दिनों कावड़ यात्रा के दौरान नगीना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप स्वामी के बेटे सनी चौधरी के साथ शिव भक्तों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मामले में आज सोमवार सुबह 10 बजे शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि वह शिव भक्त नहीं थे बल्कि शिव भक्तों के भेष में गुंडे थे। शिवसेना ने कार्यवाही मांग की है।