तुरकौलिया पुलिस मुर्गियां टोला व लालबन टोला से 32 पीस विदेशी शराब के साथ एक महिला व दो पुरुष तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में मुर्गियां टोला का फरहान अख्तर व रुखसाना खातुन है। जबकि लालबन टोला का बाबुद्दीन मिया है। तीनो के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गईं।