उचकागांव: सड़क हादसे में सुजीत पांडेय की मौत के बाद परिजनों से मिले जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह, बंधाया ढांढस
ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के जलालदी टोला गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब ट्रैक्टर से कुचलकर मृत हुए सुजीत कुमार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में जिला पार्षद सदस्य ओमप्रकाश सिंह जलालदी टोला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।