पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के हरदा बाजार में नशा करने से रोकने पर एक युवक ने पिता और भाई पर चाकू व लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला
Purnea East, Purnia | Jul 16, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना अंतर्गत हरदा बाजार में नशा करने से रोकने पर स्मैकबाज युवक ने चाकू और लाठी-डंडों से पिता और भाई पर हमला कर दिया.जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घायलों की पहचान हरदा बाजार निवासी बद्री महलदार और उनके बेटे पवन महलदार के रूप में की गई है.जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है.