सबलगढ़: अटार से निवाड़ी तक किसानों का नारा: किसान विरोधी आवंटन नहीं, दिया ज्ञापन
सबलगढ़ में अटार से निवाड़ी तक चंबल के बीहड़ों की जमीन उद्योग विभाग को आवंटित किए जाने के विरोध में सैकड़ों किसान सड़क पर उतरे। किसानों ने महिला, पुरुष और बच्चों के साथ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि बीहड़ की जमीन का आवंटन रद्द किया जाए