कैलारस: कैलारस में फिर लहराया 700 फीट ऊंचा तिरंगा, नगर परिषद ने 40 दिन बाद लगवाया और दी सलामी
कैलारस नगर परिषद के द्वारा 11 अक्टूबर को पुनः 700 फीट ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया है। अलोपी शंकर पहाड़ी पर तिरंगा को 21 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा लोकार्पण किया गया था। बाद मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फटने के कारण 2 सितंबर को झंडे को उतरवाया गया था। लेकिन आज 40 दिन बाद पुनः झंडे को आज दोपहर 4:00 के करीब फहराया गया और सलामी दी है।