डुमरांव: नुआंव में नाली-गली निर्माण कार्य शुरू, लोगों में खुशी, मुखिया की अनुशंसा पर प्रखंड विकास कार्यालय से मिली स्वीकृति
Dumraon, Buxar | Jun 9, 2026 डुमरांव प्रखंड के नुआंव गांव में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गांव में श्रीभगवान यादव के घर से मंजू देवी के घर तक नाली एवं गली निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार की सुबह 8 बजे से कर दिया गया। इस कार्य की शुरुआत मुखिया विनय यादव की अनुशंसा पर हुई।