सुरक्षा का संकल्प, जनभागीदारी के साथ। 🇮🇳
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद किया।
उन्होंने नशे एवं साइबर ठगी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा पुलिस के सहयोग से कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल,मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास एवं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रदेशभर से बड़ी संख्या में सुरक्षा सखियां एवं युवा सीएलजी सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
सुरक्षित राजस्थान—सशक्त राजस्थान।
#RajasthanPolice #SurakshaSakhi #YouthCLG #CLG #JanBhagidari #MahilaSuraksha #CyberCrimeAwareness #NashaMuktRajasthan #SafeRajasthan #SurakshitRajasthan #RajasthanPolicePride
2.4k views | Rajasthan, India | Aug 18, 2026