भिवानी: भिवानी के पंचायत भवन में भारत निर्वाचन आयोग की कार्यशाला आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार भिवानी विधानसभा क्षेत्र (57) के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय पंचायत भवन में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) व सुपरवाईजरों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।