भिवानी: धनाना गांव की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता स्वर्ण पदक
मिनी क्यूबा भिवानी की बॉक्सर बेटी साक्षी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा है। ये उनका चौथा अंतरराष्ट्रीय गोल्ड है, जिसके बाद वो ओलंपिक के लिए प्रबल दावेदार बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ।