किशनगढ़ बास: खैरथल में व्यापारी की फर्म पर GST की रेड, तिरंगा मार्केट में साढ़े आठ घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Kishangarhbas, Alwar | Oct 21, 2026
खैरथल के तिरंगा मार्केट में बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम ने उद्धवदास ईश्वर दास की दुकान पर जांच की। यह जांच बुधवार दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई और रात 8:30 बजे तक यानी करीब 8:30 घंटे तक चली। टीम ने फर्म से जुड़े सभी दस्तावेज और कारोबार का लेखा-जोखा कंगाला। इस जांच में हरिओम मीना और राजकुमार मिश्रा सहित करीब 10 अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।