भवानीपुर: एसएच-65 पर मौत का खतरा, सड़क बनी 'मक्का खलिहान', हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा
भवानीपुर :- पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 इन दिनों सड़क कम और ‘मक्का खलिहान’ ज्यादा नजर आ रही है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि किसान सड़क पर ही मक्का सुखाने, पलटने और तैयार करने का पूरा काम कर रहे हैं। नतीजा यह है कि कई जगहों पर आधे से अधिक सड़क मक्का से ढकी रहने के कारण स्टेट हाईवे वन-वे में तब्दील हो गया है।