मुज़फ्फरनगर: बिजली संकट पर सरकार सख्त, कैबिनेट मंत्री का अल्टीमेटम- 'जनता पर केस हुआ तो अच्छा नहीं होगा', चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार
भीषण गर्मी और बिजली कटौती को लेकर गांधी कॉलोनी बिजलीघर पर हुए प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की खबर से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार नाराज़ हो गए। उन्होंने मुख्य अभियंता को फोन कर चेतावनी दी कि जनता पर केस दर्ज करना ठीक नहीं होगा। मंत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने में देरी पर भी सवाल उठाए और बिजली व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।