जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर, डीग में सोमवार को बार एसोसिएशन डीग की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड के मुख्य आथित्य तथा जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।