जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विभिन्न चावल मिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज उद्योग, बैजनाथ राइस मिल, श्री गणेश राइस मिल, महावीर उद्योग, हिंदुस्तान राइस मिल समेत अन्य राइस मिलों की जांच की।