पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना इलाके में खेत में बकरी चराने को लेकर एक पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला
Purnea East, Purnia | Jun 21, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना इलाके में खेत में बकरी चराने को लेकर उपजे एक मामूली विवाद मे एक पड़ोसी ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.पीड़ित युवक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के सहारा मखनापार निवास दीपक कुमार के रूप हुई है