लखीसराय: लखीसराय सदर प्रखंड प्रमुख बनी पूनम देवी उप प्रमुख बने मणिकांत
लखीसराय।लखीसराय सदर प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख के पद पर पिछले छह महीने से चला आ रहा गतिरोध आज समाप्त हो गया। लखीसराय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित विशेष बैठक के दौरान हुए चुनाव में प्रखंड प्रमुख के पद पर दामोदरपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी और उप प्रमुख के पद पर गढ़ी विशनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मणिकांत कुमार काबिज हुए।