लखीसराय: लखीसराय जिले में फेसियल अटेंडेंस के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सौपा गया मांग पत्र
लखीसराय: सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र सौपा गया.चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार यह धरना प्रदर्शन फेसियल अटेंडेंस के विरोध में किया गया.