लखीसराय: सदर अस्पताल के सामने लखीसराय मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा के अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति जख्मी, किया गया उपचार।
शहर के कवैया थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल मुख्य द्वार लखीसराय मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा के असंतुलित होने से ई रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गए ।जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान शेखपुरा जिले के रहने वाले और वर्तमान में हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसुंडा गांव के रहनेवाले शिव महतो के पुत्र विषणदेव महतो के रूप में की गई।