बुढ़ार: खैरहा में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
खैरहा थाना क्षेत्र में एक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू की है।