🚨 हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से झपटे गए सोने के कुंडल का पुलिस ने किया खुलासा 🚨
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुखानी पुलिस और SOG टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए झपटमारी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कान का कुंडल भी बरामद कर लिया। घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, मैन्युअल जांच और टेक्निकल सर्विलांस की अहम भूमिका रही।
एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
📍 पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📲 I7 News – सबसे पहले, सबसे सटीक