अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को कल्याणपुर अंचलाधिकारी के साथ विशेष बैठक कर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमाबंदी अद्यतीकरण तथा नामांतरण एवं उत्तराधिकार से संबंधित विशेष अभियान को मिशन मोड में संचालित करना रहा।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने जमाबंदी अद्यतीकरण, नामांतरण एवं उत्तराधिकार मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही, अभियान की प्रगति की सतत निगरानी करने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।