लौरिया: देशी कट्टा के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस
देशी कट्टा के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। वायरल फोटो में युवक देशी कट्टा अपने हाथों में लिए साफ तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार युवक साठी थाना क्षेत्र का निवासी है।