बरेली: बरेली में पुलिस का बड़ा प्रहार, 8 गैंग चिन्हित, 29 बदमाशों पर लगेगा गैंगस्टर
बरेली जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। लूट, छिनैती, चोरी, हत्या, गौकशी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 8 सक्रिय आपराधिक गैंगों को चिन्हित करते हुए पुलिस ने 29 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित तरीके से