बांग्लादेश में संपन्न हुई महिला विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम विजयी रही। इस जीत में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पिपलागलू गांव की भावना ठाकुर ने अहम योगदान दिया।जिला कबड्डी संगठन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भावना ठाकुर ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए मुख्य डिफेंडर की भूमिका निभाई।