औरैया: ककोर स्थित सपा कार्यालय पर सपाइयों ने मनाई दानवीर भामाशाह की जयंती, 2027 में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में सोमवार दोपहर 3 बजे दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के योगदान को याद किया गया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। गोष्ठी को संबोधित करत