शाहबाद: शाहाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश से गिरे पेड़, कोई जनहानि नहीं
शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 6:00 बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से दर्जनों पेड़ गिर गए हैं लेकिन कहीं से भी जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। नगर क्षेत्र में स्टेशन रोड, पाली रोड एवं कई अन्य स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने की सूचनाओं मिली हैं।