उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 6, 2024 राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के ससुरालीजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की महिला ने सुबह अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।