उचेहरा: गोवराव कला में जल संकट गहराया, बच्चे पानी ढोने को मजबूर
नागौद विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गोवराव कला ऐसा है जहा के निवासी हर वर्ष पानी के लिए परेशान होते है।क्यो की यहां के हैंड पंप गर्मी के मौसम में ड्राई हो जाते है।ऐसा भी नही की जिला प्रशासन व अन्य जिम्मेदार जन प्रतिनिधि इस बात से अनभिज्ञ है।लेकिन वर्षो बाद भी गोवराव कला में जल संकट का स्थाई समाधान नही हुआ है,जिस वजह से इस गाव के ग्रामीण हुए परेशान।