लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह को जिले के डीसी, एसपी ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता संग्राम के सेना नायक बुधन सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को डीसी डाक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां सहित जिले वासियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में स्थापित बुधन सिंह की प्रतिमा पर प्रशासनिक, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।