मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़, पंजाब का वांछित बदमाश घायल होकर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नई मंडी थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सलमान उर्फ शहजादा के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।