जमालपुर: ‘बाबा नाम केवलम’ के कीर्तन से गूंजा जमालपुर, 15 देशों के अनुयायियों का महासम्मेलन शुरू
आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन शुक्रवार को बाबा नगर स्थित आनंद संभूति मास्टर यूनिट, अमझर कोल काली में शुरू हुआ। इसमें 15 देशों के आनंद मार्गी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन सामूहिक साधना के बाद पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्व देवानंद अवधूत ने कीर्तन की महत्ता पर प्रवचन दिया। इसके बाद हजारों अनुयायियों ने ‘बाबा नाम केवलम’ आवर्त कीर्त