सतना जिले के पन्नीलाल चौक में आज एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार क्रमांक MP 19 ZS 6034 ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, ब्रेजा कार का चालक टक्कर मार मौके से हुआ फरार।