डुमरी कटसरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी में आठ महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार की देखरेख में 8 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बंध्याकरण के पूर्व निशुल्क सभी प्रकार की आवश्यक जांच के बाद महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।