गढ़वा: गढ़वा जिले में मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की विशेष फोकस
Garhwa, Garhwa | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू, और लातेहार जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तीनों जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है तथा क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, पलामू प्रमंडल के विभिन्न इलाकों में मुहर्रम के अवसर पर भव्य जुलूस नि