भेरूगढ़ क्षेत्र के श्रीनगर गिट्टी खदान का रहने वाले 25 वर्षीय देवीलाल निनामा ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस दौरान देवीलाल ने जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया और खाने के बाद उसे इंस्टाग्राम और अपने व्हट्सएप के स्टेटस पर लगा दिया। घटना के समय घर कोई भी मौजूद नहीं था।