सिधौली: सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के सिधौली कस्बे के सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है।